नोहर में श्रीराम सेवा समिति का प्रथम नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण कैंप:
रमेश कुमार सोनी
नोहर। स्थानीय पारीक धर्मशाला में श्रीराम सेवा समिति, नोहर द्वारा प्रथम नेत्र चिकित्सा एवं फेको पद्धति से लैंस प्रत्यारोपण कैंप का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेन्द्र चाचाण, भामाशाह संजय खदरिया, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी, एडवोकेट बलदेव अग्रवाल, डॉ. चंद्र कुमार खाती, समाजसेवी निरंजन गोल्याण, श्री गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, एडवोकेट अनीश सर्राफ, हनुमान व्यास व समिति अध्यक्ष नारायण छिम्पा ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
समिति के कोषाध्यक्ष किशन चाचाण ने बताया कि वर्ष 2000 में स्थापित समिति
अब तक जनसहयोग से 43 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, अनेक मेजर ऑपरेशन, विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करवा चुकी है। अध्यक्ष नारायण छिम्पा ने समिति के तीन प्रमुख उद्देश्यों—जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, मेजर ऑपरेशन एवं रामलीला मंचन की जानकारी दी। मुख्य अतिथि राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि समिति की जनहितैषी गतिविधियों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अन्य वक्ताओं ने समिति की सेवाओं की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कैंप में हैदराबाद के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. आकाशदीप गोयल, डॉ. हिना बंसल, डॉ. पी.एस. सैनी, डॉ. विनोद सैनी, डॉ. आनंद सैनी व उनकी टीम ने 510 मरीजों की जांच की, जिनमें से 101 मरीजों के ऑपरेशन चरणबद्ध रूप से किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिथियों व योगदानकर्ताओं का माल्यार्पण एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों सहित भीमसेन गोल्याण, मुकेश हिसारिया, नियामत अली, गुरुदेव ओम जोशी, घनश्याम गुप्ता, वेदप्रकाश चाचाण, महीपाल सैनी, प्रवेश चाचाण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply