नोहर में 14 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

Spread the love

सुमेर सिंह

नोहर। स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने आज कस्बे में अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने यहां भगवान महावीर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष हाजन खातून टाक ने की। समारोह में मदरसा बोर्ड की पूर्व चैयरमेन मेहरूनिशा टाक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहु, पूर्व प्रधान उर्मिला बिजारणीया, दशनाम गोस्वामी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती, भूमि विकास बैंक के चैयरमेन राजेन्द्र सिहाग सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक अलग-अलग संस्थाओं द्वारा मंत्री झाबरसिंह खर्रा का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नेहरूनगर, सरदारपुरा बास व जोगी आसन में निवास करने वाले नागरिकों को पट्टे भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुये मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में शुरू हुये स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के बाद पूरे देश में आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अपने कस्बे के वातावरण को स्वच्छ बनाने में आमजन की भागीदारी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने बीते दो वर्षों में आमजन के हितों के लिये अनेक निर्णय लिये है। शहरी सेवा शिविर के माध्यम से आमजन के मौके पर ही काम हो रहे है। इस शिविर के माध्यम से पूरे राजस्थान में लोगों को राहत मिली है। यूडीएच मंत्री ने कहा कि नोहर कस्बे के प्राचीन जोहड़ के सौन्दर्यकरण की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी। जो अब पूरी होगी। जीर्णोद्धार के बाद प्राचीन जोहड़ का पुरातत्व स्वरूप लोगों के सामने होगा। इसक अलावा उन्होंने नगर पालिका द्वारा नये पार्कों के निर्माण व उनके सौन्दर्यकरण के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि स्वच्छता के माध्यम से तन और मन को निरोगी बनाया जा सकता है। स्वच्छता के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड की पूर्व चैयरमेन मेहरूनिशा टाक ने कहा कि एक वर्ष के अल्प समय में नगर पालिका नोहर द्वारा विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका नोहर ने 15 महिनें के अल्प समय में करीब 450 विकास कार्यों के टैण्डर लगाये है। जिनमें से 150 से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके है और अन्यों का कार्य प्रगति पर है। श्रीमती टाक ने कहा कि जनता से कि गई एक-एक प्रतिबद्धता को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बे के विकास में प्रवासियों द्वारा दिया गया योगदान भी अतुलय है। जिसे भूलाया नही जा सकता। जनता ने जिन विकास कार्यों के सपने देखे थे उनको धरातल पर उतारा गया है। पालिकाध्यक्ष हाजन खातून टाक ने कहा कि विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। कस्बे के नेहरूनगर, जोगीआसन व सरदारपुरा बास के नागरिक लम्बे समय से पट्टो की मांग कर रहे थे। जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ स्वच्छता व सौन्दर्यकरण में नोहर को नम्बर वन बनाना उनका मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू सेवग, बसंत तिवाड़ी, पार्षद संतलाल रेगर, गंगाराम पांडिया, भाजपा नेता सिकन्दर टाक, पार्षद शोकिन, मुश्ताक, विनोद गोल्याण, मूरलीधर छिम्पा, एडवोकेट महेश शर्मा, श्रवण शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ के राजेन्द्र कन्दोई, सिंधी समाज के जिलाध्यक्ष हरीश वाधवानी, गुलफाम, मोहन डाबी,अभिषेक बचवानी, गजेन्द्र जोशी, सुशील जोशी आदि उपस्थित थे। पालिका ईओ बसंत सैनी ने विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा यूडीएच मंत्री ने नेहरुनगर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा का भूमि विकास बैंक के चैयरमेन राजेन्द्र सिहाग के नेतृत्व में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इनका किया शिलान्यास
मंत्री झाबरसिंह खर्रा नोहर में 4 करोड़ की लागत से कस्बे के प्राचीन जोहड़ के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा श्रीराम वाटिका व भगवान महावीर पार्क, राधाकृष्ण मड़दा पार्क में होने वाले विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। अम्बेडकर पार्क के निर्माण कार्य का भी मंत्री झाबरसिंह खर्रा शिलान्यास किया। 50 लाख की लागत से भगवान महावीर सूचना केन्द्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी इस मौके पर हुआ। मंत्री ने सभी कार्यों का शिलान्यास रिमोट का बटन दबाकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *