राजेश आहूजा व दर्शन लाल मल्होत्रा हुए निष्काषित

Spread the love

*श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा*

एन. बंसल

चंडीगढ़/सोनीपत। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदों में बदलाव किया गया है। राजेश आहूजा व दर्शन लाल मल्होत्रा को संघ की नीति के विरुद्ध कार्य करने पर निष्काषित कर दिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल को नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रवीन कुमार संघ के कोषाध्यक्ष होंगे साथ ही पंकज जैन को संघ के प्रदेश सचिव पद का कार्यभार दिया गया है। संघ के शेष पदों पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम, सह सचिव महेश राजपूत व सह सचिव शैलेन्द्र जैन अपने पदों पर ज्यों के त्यों बने रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि संघ की नई कार्यकारिणी प्रदेश में पत्रकारों के हित में नए जोश के साथ कार्य करेगी। डॉ. बंसल व सभी पत्रकारों ने नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *