गोहाना में आयोजित होगा छठा प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह : डॉ. इन्दु बंसल

Spread the love

*गोहाना में वितरित हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पहचान पत्र व वाहन पास*

एन. बंसल

*गोहाना/ चंडीगढ़।
श्रमजीवी पत्रकारों संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन अपने 2 दिनों के प्रवास के दौरान गोहाना पहुँची। यहाँ गोहाना के स्थानीय कृषि विभाग के विश्राम गृह में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने गोहाना इकाई से जुड़े सभी मीडिया कर्मियों को संघ के पहचान पत्र व वाहन पास वितरित किये। गौरतलब है कि इन दिनों श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सम्पूर्ण हरियाणा में केवल 10 रुपये सदस्यता शुल्क लेकर संघ के पहचान पत्र व वाहन पास वितरित कर रहा है।
इस वितरण अभियान के तहत संघ डॉ बंसल की अध्यक्षता में रेवाड़ी व पटौदी में संघ इकाई के सभी मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र व वाहन पास वितरित कर चुका है। इस अवसर पर संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बंसल ने कार्यक्रम में उपस्थित गोहाना के सभी पत्रकारों से उन की समस्याओं व लंबित मांग के बारे विचार विमर्श कर लिखित में सुझाव भी लिए। डॉ. बंसल ने कहा इसी तरह सम्पूर्ण हरियाणा के मीडिया कर्मियों से विचार विमर्श कर लिखित में सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों पर मंथन कर एक प्रदेशस्तरीय मांग पत्र तैयार कर हरियाणा सरकार को सौंपा जाएगा व जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के बारे अवगत करवाया जाएगा।

*”डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का विस्तार जल्द ही पूरे हरियाणा में होगा “*

डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा बहुत जल्द गोहाना में पत्रकारों के सम्मान में प्रदेशस्तरीय छठा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर गोहाना इकाई की जल्द ही बैठक आयोजित होगी। डॉ. बंसल ने कहा इस कार्यक्रम के संयोजक गोहाना इकाई के अध्यक्ष अनिल जिंदल होंगे व आयोजक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई होगी। जिस में सम्पूर्ण हरियाणा से पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई अध्यक्ष अनिल जिंदल, महासचिव जगबीर जैन के साथ – साथ संघ की गोहाना इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *