*बी.एच.ई.एल. मेन हॉस्पिटल के वार्ड की खिड़की पर घूमता दिखा 4 फीट लंबा सांप*
डॉ हिमांशु द्विवेदी
हरिद्वार। बी.एच.ई.एल.मेन हॉस्पिटल, हरिद्वार के पहली मंजिल पर स्थित फीमेल वार्ड की खिड़की पर 4 फीट लंबा सांप घूमता देखा गया।हॉस्पिटल की टूटी खिड़की की जाली से इस तरह के जीव जंतु कभी भी वार्ड के अंदर घुस सकते है। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा यदि समय रहते दीवार से लगी झाड़ियां आदि साफ़ सफाई नही कराई तो कभी भी हादसा हो सकता है। हॉस्पिटल मे मरीज सुरक्षित नही। और मरीजों, उनके देखभाल करने वाले परिजनों, हॉस्पिटल के स्टाफ आदि के साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। भेल कर्मचारी प्रकाश चन्द्र ,जिनकी माताजी उसी वार्ड मे एडमिट है, उनके द्वारा बताया गया कि सुबह लगभग 10:15 बजे बेड नंबर-5 व 6 के ठीक पीछे खिड़की पर एक चार फीट लंबा सांप घूमता दिखाई दिया। जिसके बारे में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तत्काल सूचित किया गया। फीमेल वार्ड के ठीक बगल में चाइल्ड वार्ड भी स्थित है। मरीजों, उनके देखभाल करने वाले परिजनों, हॉस्पिटल के स्टाफ आदि की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है और सुरक्षा की दृष्टि से इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को ध्यान नही दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है।











Leave a Reply