अमित कुमार
हरिद्वार। तरुण हिमालय संस्था की बैठक तरुण हिमालय प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें कई निर्णय लिए गए। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संस्थापक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और श्री भट्ट के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी ने आम राय से संस्था के हित एवं समाज सेवा के कार्यों पर जोर दिया। संस्था अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा और सचिव बलदेव सिंह रावत ने कहा कि हमारी संस्था गैर राजनीतिक है और तरुण हिमालय संस्था द्वारा एक विद्यालय भी संचालित किया जा रहा है और भविष्य में भी अनेक योजनाओं पर कार्य करना है। वहीं हम जनवरी से घर-घर जाकर हरिद्वार के लोगों को इससे जोड़ने का व्यापक अभियान चलाएंगे। वरिष्ठ सदस्य जगत सिंह रावत और सतीश जोशी ने कहा कि तरुण हिमालय ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। बैठक में सर्व श्री शूरवीर सिंह राणा, सत्य नारायण चंद, भानुप्रताप गैरोला, ललित रावत, हर्ष मोहन रावत, पूरण सिंह रावत, प्रमोद पंत, अजय नेगी, प्रकाश बहुखंडी, देवी प्रसाद पंत, कांता प्रसाद थपियल, ललित भट्ट, नंदन सिंह, जीत सिंह नेगी, एस पी चमोली, कुलदीप सिंह असवाल, जगदीप सिंह असवाल और श्री सेमवाल आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply