के. अग्रवाल
हरिद्वार। देवपुरा में पत्रकारों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें नवगठित सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर ठाकुर मनोज मनोजानंद तथा महामंत्री पद पर कमल अग्रवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। जबकि श्रीमती ममता चौहान को क्लब का कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर इंद्र कुमार शर्मा को चुना गया। सदस्य कार्यकारणी प्रवीण कश्यप, कृष्णा प्रमोद कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और महामंत्री करेंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के नवनिर्वाचित महामंत्री कमल अग्रवाल ने कहा आजकल पत्रकारों के क्लब और संगठन स्वयंभू लोगों की संपत्ति बन गए हैं, हम एक छत्र राज स्वीकार नहीं करते। जहां संविधान है, जहां सभी का सम्मान है, जहां एकता है और जहां सभी के संवैधानिक अधिकार एक समान होंगे। हम ऐसा संगठन बना रहे हैं, अब एक छत्र राज नहीं चलेगा। सभी के अधिकारों की रक्षा होगी, सभी का सम्मान होगा। मीडिया जगत किसी एक परिवार की संपत्ति नहीं हो सकती। पत्रकारों के संगठन पारिवारवाद से नहीं चलते हैं। नवनिर्वाचित संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा कि आने वाली 31 मार्च तक सिटी प्रेस क्लब का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।












Leave a Reply