हरीश रावत ने 95 वर्षीय सुशीला देवी के निधन पर कनखल स्थित विमल चौधरी के कार्यालय में पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की

Spread the love

संजय आर्य

हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री/ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमल चौधरी के कार्यालय में आकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल चौधरी की 95 वर्षीय माता सुशीला देवी का गत दिनों निधन हो गया था। वह प्रसिद्ध कटारपुर गौकशी कांड में अंग्रेजों द्वारा फांसी पर चढ़ाए गए चौधरी जानकी प्रसाद के परिवार की बहु थी। हरीश रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बहु के रूप में दिवंगत सुशीला देवी ने समाज की अनुकरणीय सेवा की है। उनके पति चौधरी अमरनाथ भी स्वतंत्र संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में से एक थे। जबकि उनके ससुर चौधरी विष्णु प्रसाद को भी अंग्रेजों ने काला पानी की सजा दी थी। उनके पड़दादा ससुर चौधरी जानकी प्रसाद विश्व प्रसिद्ध कटारपुर गौकशी के विरोध में हुए आंदोलन में अग्रणी रहे, उन्हें भी कटारपुर कांड में अंग्रेजों ने साल 1920 में फांसी पर चढ़ा दिया था। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कांग्रेस के प्रभारी रविश भटीजा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, कपिल कुमार आदि सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *