एचआरडीए के पीले पंजे के आतंक से भू-स्वामियों में मचा हड़कंप

Spread the love

एस. गुप्ता

हरिद्वार। अनेकी हेतमपुर हरिद्वार में शमशाद द्वारा लगभग 10 से 11 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।भगवानपुर में सिकन्दरपुर भैंसवाल मार्ग, लोहे की फैक्ट्री के सामने अरशद द्वारा लगभग 18 से 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त दोनों अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित

अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *