आर. के. जोशी
बीकानेर। शहर के होनहार बेटे डॉ. ऋषभ कोचर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. ऋषभ कोचर का चयन सहायक आचार्य (Assistant Professor) पद पर हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे बीकानेर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि डॉ. ऋषभ कोचर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कोचर के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। बीकानेर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और कई डॉक्टरों ने डॉ. ऋषभ कोचर को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कुणाल कोचर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. ऋषभ कोचर की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि बीकानेर के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।
मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डॉ. ऋषभ कोचर ने इसे साबित कर दिखाया।










Leave a Reply