इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न: प्रेम चंद सैनी

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति
का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर नरेश पाल बालियान, महामंत्री पद पर श्रीमती सीमा सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर कामेश्वर सिंह विजयी हुए। कॉलोनीवासियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। समिति के संरक्षक प्रेमचंद सैनी कहा कि नई समिति अधिक पारदर्शिता के साथ इंद्रलोक कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास हेतु कार्य करेगी। उन्होंने सुनील आर्य मुख्य चुनाव अधिकारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने हेतु बधाई दी।  विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों में अनिल वशिष्ठ,विकास अग्रवाल, दुर्गा सिंह रावत,मनोज कुमार,विवेक तिवारी, रविंद्र वालिया, गणेश राजपुरोहित, उदय राणा, जयवीर सिंह, रणधीर सिंह, नरेश बालियान, सतीश त्यागी, श्रीकांत तिवारी, राकेंद्र कुमार, बहादुर सिंह, विशाल अग्रवाल, राजपाल सिंह, बनारसी दास, निरंजनपाल सिंह, नीलम सिन्हा, मीनू सैनी, प्रेमचंद सैनी, मनोज शुक्ला, समीर माली राकेश राय, राजीव भाटिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। निर्वाचित सभी पदाधिकारी ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, और विश्वास दिलाया की समिति बिना किसी दुर्भावना के इंद्रलोक कॉलोनी के सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करेगी और कॉलोनी को एक परिवार के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *