इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में शाम तक महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली:  रंगोत्सव में फिल्मी गीतों पर जमकर थिरकी युवतियां

Spread the love

इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में शाम तक महिलाओं ने धूमधाम से मनाई होली:  रंगोत्सव में फिल्मी गीतों पर जमकर थिरकी युवतियां

के. अग्रवाल

हरिद्वार। तीर्थनगरी की पॉश कॉलोनी इंदु एन्क्लेव कॉलोनी में होली का उत्सव इस बार बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ शाम तक मनाया गया।

कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों ने टोली बनाकर रंगों के इस पावन त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली मिलन कार्यक्रम में फिल्मी गानों की धुन पर युवतियां जमकर थिरकीं और पूरे माहौल को रंगीन बना दिया।

ढोल और संगीत की धुनों पर नृत्य करते हुए महिलाओं ने त्योहार की खुशियां साझा की।इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयां बांटकर रंगोत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। सभी ने मिलकर होली के इस होलीमहोत्सव को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *