‘एस-शाइन’ प्रतिभा खोज परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संपन्न

Spread the love

सुरेश नेमीवाल

दातारामगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी (जीणमाता बायपास रोड, दांता) द्वारा आयोजित ‘एस-शाइन’ प्रतिभा खोज परीक्षा आज  सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। संस्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक प्रकाश भाकर ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली इस परीक्षा में तीसरी से नौवीं कक्षा के छात्रों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा में कक्षा 3-5 के छात्र हिंदी-अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शामिल हुए, जबकि कक्षा 6-9 के लिए अंग्रेजी माध्यम रहा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र और टी-शर्ट, विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी। आयोजन में छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *