जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34/334) रुड़की, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) देहरादून,परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) नजीबाबाद (उ०प्र०) को नोटिस किया जारी

Spread the love

*राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त*

*जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश*

*राष्ट्रीय राजमार्गो पर समुचित संकेत चिन्ह स्थापित किए जाने के दिए निर्देश।*

*राष्ट्रीय राजमार्गो पर अवस्थित समस्त लाइट को क्रियाशील करने के दिए निर्देश*

एस. गुप्ता

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34/334) रुड़की, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) देहरादून,परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, (NH-34) नजीबाबाद (उ०प्र०) को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए है कि जनपद हरिद्वार में अवस्थित राष्ट्रीय राजमार्गों के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य गतिमान है। इसके साथ ही मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे, समुचित संकेत चिन्ह (Signage), रिफ्लेक्टर व प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण आये दिन मार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निम्न बिन्दुओं पर शीर्ष-प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसमें समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह (Signage) स्थापित किये जाये, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवस्थित समस्त लाइट क्रियाशील हों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर जहां-जहां अंधेरा है, वहां अविलम्ब लाइट स्थापित कर दी जाये। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिया है कि आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के तहत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपरोक्त बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें अवगत करने के निर्देश दिए अन्यथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अपने अपने क्षेत्रांतर्गत उक्त के संबंध में अपनी टीम के साथ निरीक्षण करते हुए आख्या उन्हें उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *