रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम बदलें

Spread the love

आर. के. जोशी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव किया है।

नए नियम इस प्रकार हैं:

72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर

सिर्फ फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा, बाकी पैसा वापस मिलेगा।

72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर

किराए का 25% चार्ज कटेगा।

24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल करने पर

किराए का 50% चार्ज कटेगा।

ट्रेन से 8 घंटे से कम समय पहले कैंसिल करने पर

कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी, जिसे बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है। इसके अलावा अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *