आर.के.जोशी
हनुमानगढ़। चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन में महिला मंडल द्वारा माता रानी के भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर दुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती का आयोजन भी किया गया।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि नवरात्रा का पर्व शक्ति की उपासना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक जागरूकता और आपसी एकता को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर बिमला पुरोहित कमला गायत्री सोनिया रोशनी रजनी पुष्पा अन्य काफ़ी महिलाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।सत्संग के पश्चात सभी ने माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











Leave a Reply