भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम शाखा की नई कार्यकारिणी हुई घोषित 

Spread the love

*महेश जसूजा अध्यक्ष, प्रदीप मित्तल सचिव, अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष बने*
आर. के. जोशी

हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद कार्यकारिणी की बैठक होटल ग्रांड इन में हुई , जिसमें भारत विकास परिषद के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में कपिल कालड़ा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र स्वामी जी शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुमन चावला उपस्थित रही। बैठक की शुरुआत अतिथियों एवं परिषद के सदस्यों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने 2025 /26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, एवं सदस्यों के समक्ष गत वर्ष किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मंच संचालन अरुण अग्रवाल ने किया। सदस्यों की सर्व सहमति से महेश जसूजा को अध्यक्ष, प्रदीप मित्तल को सचिव, अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, इस अवसर पर भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम के अंकुर मुंजाल, हरीश दफ्तरी,अंजू बंसल महेंद्र अरोड़ा, मनोज गोयल, नरेश मेहन, राजेंद्र कासनिया, सुरेंद्र गाड़ी, विनोद शेखावत आदि सम्मानित सदस्य मौजूद रहे, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *