निशुल्क आंख आपरेशन कैंप 8 अप्रैल को गोगामेडी में

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर। नोहर रिलीफ सोसायटी द्वारा स्वर्गीय परमानंद मूंदड़ा की पुण्य स्मृति में मुंदड़ा परिवार के आर्थिक सहयोग से 8 अप्रैल को गोगामेडी में मोतियाबिंद के रोगियों के लेंस वाले आंख ऑपरेशन का निशुल्क कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में राज्य सरकार के डाक्टरों की जयपुर की टीम द्वारा आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। भरती 8 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे गोगाजी मंदिर के पास नोहर रिलीफ सोसायटी धर्मशाला में होगी। भर्ती रोगियों के आंखों के ऑपरेशन 9 एवं 10 अप्रैल को राजकीय चिकित्सालय भादरा में होंगे। इस कैंप में चश्मा, दवाइयां, खाना, रहना सभी निशुल्क है।इस कैंप का उद्घाटन राजेंद्र कुमार मूंदड़ा द्वारा किया जाएगा, जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 7 अप्रैल को गोगामेड़ी पहुंच जाएगी। इस कैंप में जयपुर की टीम के साथ शाहपुरा, भादरा, सुजानगढ़ व नोहर से भी डॉक्टरों की टीम और स्टाफ को लगाया गया है। इस कैम्प में 250 रोगियों के ऑपरेशन का अनुमान है। इसके लिए संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी मुकेश हिसारिया व रमेश पेशकार लगातार अधिकारियों व डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं। संस्था के प्रवक्ता ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि इसके लिए पूरे क्षेत्र में पिछले एक महीने से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। संस्था कैंप में भर्ती रोगियों को बेहतरीन सेवा देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी कर चुकी है। भर्ती होने वाले रोगियों को अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी लानी होगी, अपने खाने के लिए बर्तन और ओढ़ने का कंबल साथ लेकर आना है। साफ सुथरे धुले हुए कपड़े पहन कर आना हैं। रजिस्ट्रेशन 8 तारीख को सुबह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *