आर. के. जोशी
दार्जिलिंग। दार्जिलिंग शहर में एक उपभोक्ता ने LYF कंपनी की सेवा प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता ने Reliance Retail Limited से LYF कंपनी का एक इंडक्शन 1399 रुपये में खरीदा था। खरीद के मात्र चार दिन बाद ही इंडक्शन का शीशा अचानक टूट गया। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि इंडक्शन का उपयोग सामान्य रूप से किया जा रहा था, इसके बावजूद शीशा “धड़ाम” से अपने आप क्रैक हो गया। इसके बाद जब उपभोक्ता ने कंपनी में शिकायत दर्ज करवाई, तो सर्विस सेंटर द्वारा मरम्मत के लिए 1500 रुपये का खर्च बताया गया।
उपभोक्ता ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि जब इंडक्शन की कीमत ही 1399 रुपये है, तो कोई भी व्यक्ति 1500 रुपये खर्च कर मरम्मत क्यों करवाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मॉडल का शीशा बाजार में अलग से उपलब्ध नहीं है, जिससे उपभोक्ता कंपनी के सर्विस सेंटर पर निर्भर रहने को मजबूर हो जाते हैं। इस घटना के बाद उपभोक्ता ने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था ग्राहकों को भ्रमित करने वाली है और इसे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।
उपभोक्ता अधिकारों पर उठे सवाल :
इस घटना ने एक बार फिर उपभोक्ता अधिकारों और कंपनियों की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर बहस छेड़ दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनियों को सस्ती कीमत वाले उत्पादों की मरम्मत भी उचित दरों पर उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे।











Leave a Reply