पंकज कुमार जोशी
हनुमानगढ़। जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़ के पदाधिकारी ने श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका मेघवाल से उनके श्रीगंगानगर स्थित निवास पर मुलाकात कर जिले की रेल समस्याओं के समाधान एवं नई रेल सेवाओं के संचालन हेतु सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में विभिन्न रेल सेवाओं के ठहराव हनुमानगढ़ से दिल्ली के लिए इंटरसिटी गाड़ी के संचालन रेल सेवाओं के संचालन में सुधार और डबली में प्रस्तावित अंडरपास के विषय मे अवगत करवाया। अध्यक्ष विशु वर्मा ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय के विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से रेल समस्याओं से जूझ रहे हैं। सादुलपुर रूट ब्रॉड गेज परिवर्तन के 10 साल बाद भी स्थानीय कनेक्टिविटी को तरस रहा है। वित्त सचिव प्रदीप मित्तल, उपाध्यक्ष डिप्टी कंवल शर्मा, संयोजक प्यारे लाल बंसल ने दिल्ली के लिए इंटरसिटी गाड़ी के संचालन कि पुरजोर मांग रखी, जिस पर सांसद प्रत्याशी को भी हैरानी हुई कि हनुमानगढ़ से दिल्ली कि इंटरसिटी गाड़ी नहीं है। ZRUCC के सदस्य अरुण अरोड़ा ने हनुमानगढ़ फिरोजपुर इंटरसिटी 14601/14602 के धोलीपाल व हिंदुमलकोट स्टेशन पर ठहराव सहित लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ कि सभी मुख्य रेल समस्याओं एवं मांगों को रेल मंत्री को अवगत करवाने के लिए निवेदन किया। सांसद प्रत्याशी प्रियंका मेघवाल ने एसोसिएशन कि सभी मांगो व सुझावों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं को संबंधित विभाग एवं रेल मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।











Leave a Reply