पत्रकार एकता को लेकर बीएसपीएस का गयाजी में संगठन सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय विस्तार पर जोर

Spread the love

पी. के. गुप्ता

गयाजी। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत गया जिला पहुंचे। इस अवसर पर शहर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, गया जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार गुप्ता,अमित,राजू संदीप सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने, कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पत्रकारों की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन और सशक्त रूप से उभरेगा। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी संगठन से जुड़कर एकजुटता के साथ कार्य करने और पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *