आर. के. जोशी
नोहर। जय मां ब्रह्माणी देवी मोबाइल भंडारा सेवा समिति, नोहर की ओर से अष्टमी के अवसर पर पल्लू-नोहर मार्ग के बीच पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। समिति द्वारा नोहर से पल्लू तथा पल्लू से सरदारशहर और रावतसर मार्ग पर आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को ठंडा जल, केले, सेब, बिस्कुट, दवाइयां और कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। भंडारा सेवा की जानकारी देते हुए समिति के हरीश आचार्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों यात्रियों ने सेवा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए समिति द्वारा नियमित रूप से सेवा कार्य किए जाते हैं। सेवा कार्य में नोहर से हरीश आचार्य के साथ पत्रकार राजकुमार जोशी, पत्रकार मोहरसिंह, वाहन चालक मदनलाल, कृष्ण कुमार, पंकज और बलवंत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।











Leave a Reply