हरेला पर भाजपा का बूथ स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान शुरू
ए. गुप्ता
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पार्टी के बूथ स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए नई पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरेला केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा और लोकपर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के वार्षिक सात प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मना रही है और बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। हर वर्ष इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है तथा इस बार प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए हरेला के अवसर पर शुरू किया गया यह वृक्षारोपण अभियान पूरे एक माह तक संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।












Leave a Reply