अमित कुमार
हरिद्वार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों तथा महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चंद्राचार्य चौक से शिवमूर्ति चौक तक झोटा-बुग्गी यात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं विधायक रवि बहादुर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महंगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित है और सरकार को तुरंत मूल्य वृद्धि वापस लेकर जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं सोम त्यागी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और महंगाई पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, राजबीर सिंह चौहान एवं रवीश भटीजा ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला पांडे एवं सुनीता सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं की रसोई पर पड़ा है और घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनविरोधी फैसलों का जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी।अरविंद शर्मा एवं सागर बेनीवाल ने कहा कि एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है तो दूसरी ओर बेरोजगारी भी नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। सरकार को प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत देनी चाहिए। प्रदर्शन में संजय सैनी, मेहरबान खान, विकास चंद्रा, राकेश राजपूत, राजेंद्र, सार्थक ठाकुर, वसीम सलमानी, रेखा प्रजापति, अशोक दीवान, कैलाश प्रधान, गौरव चौहान, मनोज जाटव, दीपक कोरी, राव मोइन, दिनेश पुंडीर, सौरभ सैनी, संजय राणा, राहुल चौहान, जवाहर चावला, मोहित कुकरेजा, शिवम बाल्मीकि, राजू चित्कारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Leave a Reply