देवेन्द्र प्रजापति ने शिव सेना की बैठक ली

Spread the love

अमित कुमार

देहरादून। देवेंद्र प्रजापति ने सागर रघुवंशी को युवा सेना प्रदेश प्रमुख बनने पर प्रदेश कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने की व संचालन प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनके द्वारा जो एक राजनीतिक रिज्यूम युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय सचिव कार्यालय महाराष्ट्र लोकप्रिय राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अड़सुल साहब के समक्ष भेजा गया था उस पर मध्य नजर रखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने सागर रघुवंशी बिंदाल कॉलोनी प्रकाश नगर देहरादून निवासी को उत्तराखंड युवा सेना का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है प्रदेश प्रमुख का देवेंद्र प्रजापति द्वारा महाराष्ट्र से आए नियुक्ति पत्र रघुवंशी को सह सम्मान दिया गया व उनको शिवसेना का पटका पहनाकर फूल मालाओ से स्वागत किया गया रघुवंशी के साथ दर्जनो युवा शिव सैनिकों ने बैठक में हिस्सा लिया। देवेंद्र प्रजापति ने अपने वक्तव में बोलते हुए कहा कि सागर रघुवंशी शिवसेना के पुराने युवा कार्यकर्ता रहे हैं इनको संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी प्रजापति ने कहा कि शिवसेना संगठन में योग्य और काम करने वाले व्यक्तियों को इस तरीके की जिम्मेदारियां मिलती थी और मिलती रहेगी। प्रजापति ने रघुवंशी व उनकी समस्त टीम को शुभकामनाएं व बधाई दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र ,प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर, जिला प्रमुख राकेश अग्रवाल, गढ़वाल मंडल महासचिव अनिल कुमार, प्रजापति गणेश सेमवाल, मनजीत, कुणाल कनौजिया, जुनैद ,नवीन, कृष्ण, दीपक, वीरेंद्र पाल, शिवांशु, अमित प्रजापति, रजत सिंह, विनय, कृष्ण पाल, सौरभ सिंह, रविंदर, सुशील, अंकित, मोहित, सन्नी कुमार, मुरारी कुमार, अमर कुमार, संदीप त्यागी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *