21 दिवसीय पंच धूणी तपस्या पूर्ण होने पर हवन एवं भंडारे का हुआ आयोजन

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर।  गांव ढाणी सहारनान में गोगा जी के भक्त रामचंद्र वर्मा द्वारा वैशाख मास की पूर्णिमा से दोपहर की तेज धूप में 21 दिवसीय पंच धूणी तपस्या प्रारंभ की थी जिसका समापन विधि विधान से वेद मंत्रों द्वारा गुरुवार को भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ मंदिर एवं गोगामेडी पर पंडित पुरूषोतम जोशी द्वारा विधिवत हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासी सम्मिलित हुए। दोपहर में ग्राम वासियों के सहयोग से गुरु गोरखनाथ जी का अटूट भंडारा लगाया गया जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी दशरथ गौड, दीपक राव, दुर्गा प्रसाद, रुद्र लखेरा, मनीष वर्मा, प्रिंस वालिया, चंदन वालिया, सौरभ शर्मा, रमेश इंदौरा, अभिषेक लखेरा,

संदीप ढकरवाल, रामस्वरूप सहारण, खेता राम लखेरा, बनवारी राव, लाल चंद स्वामी, सुभाष गोस्वामी, रमेश खीचड़, युव राज राठौड़ ,जतिन सैन, वेदप्रकाश सहारण, साहबराम ढील, मुकेश शर्मा, श्याम महर्षि एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग एवं मातृ शक्ति की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *