ऐलनाबाद में भीषण गर्मी एवं बच्चों की जरुरत को देखते हुए राजकीय विद्यालय में गिदडा परिवार ने वाटर कुलर लगवाया 

Spread the love

रिंकू रखरा

ऐलनाबाद। स्वर्गीय मालचंद गिदड़ा की याद में उनकी धर्म पत्नी श्रीमति लक्ष्मी देवी गिदड़ा ने वाटर कुलर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ रोड़ ऐलनाबाद में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल में एक वाटर कूलर भेंट किया। जिसकी स्कुल के बच्चों को बहुत आवश्यकता थी।
रेल संघर्ष व जल सेवा समिति के प्रधान नरेन्द्र कुमार गिदड़ा, गुरवीर सिंह, पवन कुमार जाजु, महेश कुमार धानुका, यशपाल मदान, एम.पी. तंवर, स्कुल के प्राचार्य विधाधर बेनिवाल, लियाकत अली, महेन्द्र कौशिक, सपना गिल, बिन्द्र सिंह, मन्जु गुटर, रणजीत सिंह, प्रोमीला रानी, अकुंश सरदाना, गुरप्रितकौर, प्रवीन कुमार, राधाकृष्ण पटीर, नरेश कुमार आदि ने अमीलाल गिदडा परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *