विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेद और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
आर. के. जोशी
हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास एवं वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिहनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास एवं वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के गांधी नगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आयुर्वेद आधारित उपचार संबंधी मार्गदर्शन का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास के अध्यक्ष अश्विनी नारंग, वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर तथा एसकेडी के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, रामचन्द्र बाघला, चिमन मित्तल ‘बब्बू’, महावीर शर्मा, भीष्म कौशिक, दीपक नारंग, अनिल शर्मा, विजय भूतना, सुरेन्द्र गाड़ी, रत्तीराम शाक्य, श्रवण सहारण, राजकुमार नागपाल, सुनील मिड्ढा, साहबराम करड़वाल, नरेश बाघला, महेश कुमार लकेसर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार बंसल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विजय कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राकेश एवं डॉ. मांगीलाल सुथार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान किडनी, लीवर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों के दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क, नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मिर्गी सहित विभिन्न दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप उपचार और जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए गए। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। प्रन्यास के अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। एसकेडी संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान के कारण गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा न केवल उपचार, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भीष्म कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोग बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।।शिविर प्रभारी अनिल जांदू ने बताया कि सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श उपलब्ध कराया गया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में प्रशासक जयवीर सिंह, विकास भादू, राजकुमार, पूजा गौड़, कमलेश, रविकुमार, वंदना, स्नेहा, पिंकी, रेणुका, पंकज सहित नर्सिंग एवं आयुष विभाग के विद्यार्थियों तथा वाग्भट टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के गांधी नगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आयुर्वेद आधारित उपचार संबंधी मार्गदर्शन का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास के अध्यक्ष अश्विनी नारंग, वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर तथा एसकेडी के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, रामचन्द्र बाघला, चिमन मित्तल ‘बब्बू’, महावीर शर्मा, भीष्म कौशिक, दीपक नारंग, अनिल शर्मा, विजय भूतना, सुरेन्द्र गाड़ी, रत्तीराम शाक्य, श्रवण सहारण, राजकुमार नागपाल, सुनील मिड्ढा, साहबराम करड़वाल, नरेश बाघला, महेश कुमार लकेसर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार बंसल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विजय कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राकेश एवं डॉ. मांगीलाल सुथार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान किडनी, लीवर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों के दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क, नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मिर्गी सहित विभिन्न दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप उपचार और जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए गए। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। प्रन्यास के अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। एसकेडी संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान के कारण गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा न केवल उपचार, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भीष्म कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोग बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।।शिविर प्रभारी अनिल जांदू ने बताया कि सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत परामर्श उपलब्ध कराया गया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में प्रशासक जयवीर सिंह, विकास भादू, राजकुमार, पूजा गौड़, कमलेश, रविकुमार, वंदना, स्नेहा, पिंकी, रेणुका, पंकज सहित नर्सिंग एवं आयुष विभाग के विद्यार्थियों तथा वाग्भट टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।












Leave a Reply