विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला बार सभागार में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

51 यूनिट रक्त संग्रहित, सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का उठाया लाभ

अमित गुप्ता

हरिद्वार। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वराज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र, स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो मानवता की निस्वार्थ सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।  उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज, दुर्घटना पीड़ित अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में मैक्स अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्थानीय नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं अधिकार मित्रों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। वहीं नेत्र धाम हॉस्पिटल, हरिद्वार की टीम ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर लोगों को आंखों की देखभाल एवं उपचार संबंधी जानकारी दी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी सहभागिता निभाई। शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी, डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी, स्वराज फाउंडेशन के संयोजक अनिल पाराशर, अधिवक्तागण, लॉ इंटर्न्स, अधिकार मित्र तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *