महाजन में अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश

Spread the love

आर. के. जोशी

महाजन (बीकानेर)। महाजन क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सामने आए एक वीडियो में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर अपनी समस्याएं उठाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और मरीजों को समय पर इलाज न मिलने जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इसी को लेकर लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण अस्पताल के मुख्य द्वार पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा स्टाफ की कमी बनी हुई है। जरूरी दवाइयों का भी अभाव है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों की मांग:अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति,पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता

मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रशासन की चुप्पी: इस मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *