पंच परिवर्तन से ही देश व समाज शक्तिशाली बनेगा: विजय आनंद

Spread the love

आर. के. जोशी

नोहर। स्थानीय तुलसी महाप्रज्ञ भवन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक विजय आनंद ने अपने संबोधन में कि कहा संघ के शताब्दी वर्ष में कुटुंब प्रबोधन , पर्यावरण , नागरिक कर्तव्य , स्वदेशी व स्व का भाव एवं सामाजिक समरसता इन पंच परिवर्तन द्वारा ही राष्ट्र जागरण का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि समाज में छुआछूत एवं जाति-पांति का भेद मिटाकर समरस समाज का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह मुन परिया एवं मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरोज न्यौल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग एवं माता बहिनें व संघ के स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर संगठित समरस समाज बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में जिला प्रचारक राधेश्याम, सह जिला कार्यवाह सुरेंद्र सुथार, खंड कार्यवाह कमल शर्मा , खंड विस्तारक टीकूराम ,नगर कार्यवाह रमेश पारीक, भारतमाता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत , वैद्य कैलाश पंडा , मनीष स्वामी ,कान्हा अग्रवाल,उमेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में साध्वी सुदर्शना श्रीजी का भी पावन सानिध्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *