आर.के.जोशी
नोहर। स्व. श्रीमती मैना देवी तेतरवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर पारीक धर्मशाला, नोहर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 328 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। आयोजन मंडल के करण सिहाग व भरत तेतरवाल ने बताया कि मानव सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में राजकीय ब्लड बैंक हनुमानगढ़, मोनालिसा ब्लड सेंटर नोहर व नोहर ब्लड सेंटर द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में गजेंद्र सिंह राठौड़ , विष्णु पारीक, करण सिहाग, भरत तेतरवाल, भरत पारीक, नितेश कुमावत, राहुल चौधरी, अरविंद चौधरी, जेडी सुरजानसर, राहुल सिहाग, मनोज कस्वां सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। भामाशाह सुरेश पाण्डिया ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजन मंडल ने सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीमों और सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार जताया।












Leave a Reply