नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक से एक शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Spread the love

एम. पारिक

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक से एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के भीतर बने सेप्टिक टैंक से शव बरामद हुआ। शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान रावली महदूद के फूल सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *