स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेसियों ने मुंडन करवाया

Spread the love

एम. पारिक

हरिद्वार। प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ अभद्रता मामले में कांग्रेस के पूर्व सभासद और कार्यकर्ताओं ने अपना मुंडन करवा कर विरोध जताया। चंद्राचार्य चौक पर कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा के साथ रणवीर शर्मा, मुकेश ने अपना मुंडन करवाया। वही पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अपमान कर रही है। प्रयागराज में एक बटुक ब्राह्मण की शिखा खींचने की जो घटना हुई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। शिखा ब्राह्मण की पहचान है और भाजपा सरकार उस पहचान को मिटाना चाहती है। समस्त ब्राह्मणों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा और श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण जिस दिन जागृत हुआ उस दिन यह अहंकारी सरकार बदल देगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता और ब्राह्मणों के साथ मारपीट कर सरकार क्या जताना चाहती है। अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि ब्राह्मण पूजनीय होते हैं। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ब्राह्मणों के अपमान बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, पूर्व पार्षद नेपाल सिंह, एमडी शर्मा, सोम त्यागी, प्रेम शर्मा, रवि बाबू शर्मा, अखिल त्यागी, ऋषभ वशिष्ठ, तरुण व्यास, पुनीत कुमार, मनोज सैनी, नकुल माहेश्वरी, आशु भारद्वाज, सार्थक ठाकुर, अमन शर्मा, यश शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, अनिल भास्कर, नीटू शर्मा, आशु श्रीवास्तव, लक्की महाजन, नासिर गौड, रिंकू शर्मा, अमित रस्तोगी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, सागर बेनीवाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *