*अयोध्या से आ रहे बाबा बलराम दास महाराज और बाबा श्रवण दास महाराज का होगा भव्य स्वागत, ड्रोंन से होगी पुष्पवर्षा*
*हजारों भगवा झंडियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है बद्दी शहर को*
स्वस्तिक गौतम
हिमाचल। बद्दी में होने वाले 5वें श्री राम महोत्सव समारोह के लिए शहर का पूरी तरह से भगवाकरण किया गया है । बस स्टेंड से लेकर फेस 3 दशहरा मैदान तक बाजार और कालोनियों को 11 हजार भगवा झंडियों के साथ सजाया गया है तथा पूरे शहर को दीवाली की लड़ियों से जगमग किया गया है । हर दुकान और मकान पर भगवा झंडा ही नजर आ रहा है । कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर ऐसा प्रतीत होता है मानों दीवाली महोत्सव पूरा शहर मिलकर मना रहा हो । इस कार्यक्रम में लगभग ग्यारह से बारह हजार लोगों के पहुंचने की सम्भावना है जिसके लिए उचित प्रबंध किए गए हैं । तथा अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया है । यह
जानकारी देते हुए श्री राम सेना के प्रदेश संयोजक तथा राम हनुमान सेवा ट्रस्ट एवं अग्रवाल सभा बीबीएन के अध्यक्ष राजेश जिंदल नेे बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि जगतगुरू महाब्रहम द्धषी कुमार स्वामी महाराज अपने मुखार्विन्द से आशीर्वचन देंगे, वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर सिद्व पीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम वाले महंत श्री श्री 1008 बलराम दास महाराज एवं बाबा श्रवण दास महाराज होंगे। महेश कौशल ने बताया कि इन पूज्य संतों का वीरवार को लाज मोटर में स्वागत किया जाएगा।
*सुप्रसिद्व कवित्री अनामिका अंबर जैन राम की कविताओं से मचाएगी धमाल*
राम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र विश्व प्रसिद्व कवयित्राी अनामिका अंबर जैन होंगी जोकि राम की कविताओं से राम भक्तों का मनोरंजन करेंगी । अनामिका की कवीताएं सुनने के लिए सैकड़ों किलामीटर से लोग दौड़े चले आते हैं वहीं लोक गायक कलाकर आलोक कुमार भी अपने मधुर भजनों से श्राताओं को रिझायेंगे । मंच संचालन सुप्रसिद्व कलाकार रवि रंजन करेंगे । कार्यक्रम में बैठने के लिए वीआईपी ब्लाक सहित अलग अलग आफिसर ब्लाक बनाए गए हैं तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई सिक्योरिटी/बाउंसर को तैनात किया गया है। सभी राम भक्तों के लिए श्री राम रसोई से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है । इसके अलावा पर्यावरण अनुकूल रंग बिरंगी आतिशबाजी से पूरे आसमान में आतिशबाजी व फुलझड़ियों की बरसात की जाएगी ।











Leave a Reply