जगत पाल शर्मा
नोहर। स्थानीय नोहर कस्बे में आगामी माह 8 फरवरी में आयोजित होने वाले भव्य ‘हिंदू धर्म सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर धर्म सम्मेलन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
*संतों का मिलेगा सानिध्य, परिवार सहित आने का आह्वान*
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खंड प्रचारक टीकूराम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रचारक महोदय ने सज्जन शक्ति का आह्वान किया कि वे केवल स्वयं ही नहीं, बल्कि सपरिवार इन सम्मेलनों में शामिल हों ताकि नई पीढ़ी को संतों का सानिध्य और धर्म का ज्ञान प्राप्त हो सके।
*RSS शताब्दी वर्ष: समाज की एकजुटता का प्रतिबिंब*
समिति के संयोजक मुरलीधर छींपा एवं ओम लालवानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन समाज की एकजुटता और शक्ति का प्रतिबिंब होगा। उन्होंने बताया कि
आयोजन तिथि: 8 फरवरी (रविवार)
*लक्ष्य* कस्बे की अमरनाथ एवं झूलेलाल बस्ती के प्रत्येक परिवार को सम्मेलन में आमंत्रित करना।
*टोलियों का गठन और जिम्मेदारियों का बंटवारा*
सम्मेलन की भव्यता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। इसके तहत:
*विभिन्न जातियों, वर्गों और मातृशक्ति (महिलाओं) को विशेष उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।*
प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर सह-संयोजक और समिति सदस्यों की नियुक्ति की गई और कार्यक्रम हेतु पोस्टर विमोचन किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य रमेश पारीक, मुकेश हिसारिया, मोहन लाल डाबी, कुंदन सोनी, आनंद खदरिया, कुलदीप गौड़, सुंदरलाल सैनी, गौरीशंकर गोल्यान, राजू सरावगी, बसंत भोजक, सोनू सारस्वत, मनीष चाचान सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply