जिलाधिकारी की अपील पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी महास्वच्छता अभियान में लिया भाग

Spread the love

एस. कपिल

हरिद्वार। आज एक दिन एक घंटा थीम पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ नागरिकों ने खड़खड़ी में गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। जिसमें फाउंडेशन के अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी, महामंत्री गोपाल कृष्ण बडोला ,प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर, मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल, सतीश गुजराल, डॉ अशोक गिरी, गणेश दत्त आदि सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने इस महा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य किया। गुलशन नैय्यर और सुभाष कपिल ने कहा कि जिलाधिकारी और सीडीओ सहित जिले के आला अधिकारियों ने आज पंत दीप में सफाई अभियान प्रारंभ किया उससे पूरे जिले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भाव उत्पन्न हुआ है, उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रभाव सब और देखने को मिल रहा है उसी के तहत सीनियर सिटीजन वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य भी आज स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं। अम्बरीश रस्तोगी और गोपाल कृष्ण बडोला ने कहा की सीनियर सिटीजन वेलफेयर फाउंडेशन वरिष्ठ नागरिकों की संस्था है और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहे महा स्वच्छता अभियान में भागीदारी की है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि निरंतर जारी रहना चाहिए। सतीश गुजराल और अशोक गिरी ने वरिष्ठ जनों के इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में इससे अच्छा संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *