एचआरडीए ने अवैध निर्माण किया सील

Spread the love

अमित गुप्ता

हरिद्वार। भीम गोड़ा कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास  नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा लगभग 40*20 फीट में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।

स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए। अगर मौके पर दुबारा काम किया गया तो फिर मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *