केपीएस चौहान
हरिद्वार। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मस्जिद में बाहरी लोगों द्वारा नमाज अदा किए जाने के आरोप को लेकर हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में बाहरी लोगों की गतिविधियों को लेकर समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है। उनका आरोप है कि संबंधित मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों द्वारा नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल उनियाल और कार्यकर्ता राजेंद्र राणा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।।सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) हर्ष अरोड़ा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच कराई जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। प्रदर्शन में हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा, प्रदेश सचिव विपिन जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सुंदर, जिला अध्यक्ष बक्शी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर, शहर अध्यक्ष सौरभ चौहान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गों द्वारा नमाज अदा किए जाने के आरोप को लेकर हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में बाहरी लोगों की गतिविधियों को लेकर समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है। उनका आरोप है कि संबंधित मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों द्वारा नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल उनियाल और कार्यकर्ता राजेंद्र राणा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।।सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) हर्ष अरोड़ा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच कराई जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। प्रदर्शन में हिंदू क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा, प्रदेश सचिव विपिन जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सुंदर, जिला अध्यक्ष बक्शी चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर, शहर अध्यक्ष सौरभ चौहान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Leave a Reply