हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास 

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी बोले—हरिद्वार में विकसित होंगी आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं

अमित कुमार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की विभिन्न आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार में आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सुविधाओं का विकास करना है।अलकनंदा होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हरकी पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार कार्य, 66.34 करोड़ रुपये की लागत से हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास तथा 58.84 करोड़ रुपये की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही शहर की आधारभूत संरचना को आधुनिक रूप देने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *