अमरीश कुमार के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार : आलोक शर्मा

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमरीश कुमार को दी श्रद्धांजलि 

ए. गुप्ता

हरिद्वार। पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार ने अपने सिद्धांतों और उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। उनका पूरा जीवन जनता की सेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को अमरीश कुमार के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। आलोक शर्मा और सोम त्यागी ने कहा कि अमरीश कुमार ने हरिद्वार के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी और ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा। वे सत्ता के आगे कभी नहीं झुके। उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल और मकबूल कुरैशी ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले अमरीश कुमार ने जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और अखिल त्यागी ने कहा कि गरीब, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों के लिए जीवन समर्पित करने वाले अमरीश कुमार का हरिद्वार के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कैलाश प्रधान, कैश खुराना, मृदुल चौहान, नूर अहमद, करण सिंह, मनोज जाटव, हाजी इरफान अंसारी, जावेद अंसारी, मुकेश सोनी, अनूप, यूनुस, हरीश भट्ट, समाजसेवी हाजी नईम कुरैशी, यशपाल मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, रवि बाबू, अनंत पांडे, विमला पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *