राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर भाजपा नेताओं ने फहराया तिरंगा

Spread the love

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा वातावरण

पी.के.गुप्ता 

गया। राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) और गोपाल यादव ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सदैव स्मरण कराता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया। ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संतोष ठाकुर, सुनील मिश्रा, राणा रणजीत सिंह, राजू मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, मनोज रजक, दीपक पांडे, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *