उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी बने निरीक्षक

Spread the love

एसएसपी नवनीत सिंह ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई

अमित कुमार

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा। वर्तमान में सीपीयू रुड़की में तैनात उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध निशा यादव ने उन्हें स्टार पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पदोन्नति के बाद हरीश अधिकारी ने निरीक्षक पद का कार्यभार संभालते हुए पुलिस विभाग के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाएं आगे भी पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगी। हरिद्वार पुलिस परिवार ने भी निरीक्षक हरीश अधिकारी को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *