मारवाड़ी सहायक समिति, दार्जिलिंग की नई कार्यकारिणी हुई गठित

Spread the love

अजय तापड़िया बने अध्यक्ष, समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

आर.के.जोशी

दार्जिलिंग। मारवाड़ी सहायक समिति, दार्जिलिंग के वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। गत 5 जुलाई 2026 को संपन्न हुए कार्यकारिणी चुनाव के बाद निर्वाचित सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। पदाधिकारियों ने समाज की एकता, सेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी में अजय तापड़िया को अध्यक्ष तथा सुनील अग्रवाल को आई.पी.पी. (पूर्व अध्यक्ष) बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनुराग अग्रवाल, जय किशन अग्रवाल और विनोद राखेचा को सौंपी गई है। समिति के सचिव के रूप में अजय अग्रवाल, सह सचिव के रूप में विमल मिंत्री, कोषाध्यक्ष के रूप में रमेश मित्तल तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज अग्रवाल को दायित्व दिया गया है। समिति के विभिन्न विभागों के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की गई है। सुजाता अग्रवाल को महिला विभाग, वंटी अग्रवाल को सांस्कृतिक विभाग, पवन अग्रवाल को भंडार विभाग तथा दर्शित थिरानी को खेल विभाग का संयोजक बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय तापड़िया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में पूर्व की भांति सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *