दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में नन्हे विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अमित कुमार
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेप जूनियर से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं को विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा कविता पाठ, कृष्ण लीला और मटकी फोड़ कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय और आनंदमय वातावरण से सराबोर हो गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम का परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उत्साह, उमंग और भक्ति से परिपूर्ण यह आयोजन विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के लिए यादगार बन गया।












Leave a Reply