अग्रसेन जयंती उत्सव कार्यक्रम की रुपरेखा हेतु नोहर अग्रवाल समाज की बैठक :
नये अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया पर भी होगा विचार विमर्श
जय अग्रोहा। जय अग्रसेन। जय मां कुल देवी लक्ष्मी
आर. के. जोशी
नोहर। पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल नवयुवक सभा समिति घनश्याम गुप्ता ने नोहर शहर के सभी प्रबुद्ध अग्रवाल भाइयों व युवा साथियों से निवेदन किया है कि अग्रसेन जयंती नजदीक है इसी विषय पर नोहर के सभी अग्रवाल भाई युवा साथी से विचार विमर्श के लिए रविवार दिनांक 20.7.2025 को अग्रवाल मंदिर पंचायत समिति रोड पर सुबह 11:00 बजे एक आम सभा की बैठक रखी गई है अध्यक्ष मोंटी चाचाण की अनुमति से आम सभा में सभी अग्रवालों एवं युवा साथियों की बैठक रखी गई है जिसमें आगामी नए अध्यक्ष के लिए भी विचार विमर्श किया जाएगा। अग्रसेन जयंती नजदीक होने के कारण इस बैठक मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में अग्रवाल बंधु व युवा साथी पहुंचकर अपना मार्गदर्शन दे और होने वाले नए अध्यक्ष पर अपनी सहमति और नाम पर विचार कर अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।












Leave a Reply