रेल यात्रा की सभी जरूरतों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म
आर.के.जोशी
नई दिल्ली/राजस्थान। यह एप आपके सभी यात्रा संबंधी कार्यों के लिए एक “वन-स्टॉप शॉप” बनने जा रहा है। इसमें रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इसमें आपको ये सेवाएं मिलेंगी…
रिजर्व टिकट बुकिंग
अनरिजर्व टिकट बुकिंग
प्लेटफार्म टिकट
मंथली पास
ट्रेन की रियल-टाइम ट्रैकिंग
पीएनआर स्टेटस चेक
फूड आर्डर
शिकायत के लिए रेल मदद
रिजर्व टिकट के लिए टीडीआर फाइल करें
रेलवे के सेंटर फोर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम या क्रिस (CRIS) ने इस ऐप को बनाया है। इसके बन जाने से आपको अलग-अजग ऐप डाउनलोड करने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। इसमें आप रिजर्व टिकट, अनरिजर्व या जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट, मंथली सीजन टिकट तो बुक कर ही पाएंगे, इससे आप पीएनआर भी चेक कर सकते हैं। यह किसी भी ट्रेन का रनिंग स्टेटस भी बताएगा। इसमें आप फूड भी आर्डर कर सकेंगे। और तो और आपको रेलवे के किसी भी सेवा या अव्यवस्था की शिकायत करनी हो तो रेल मदद की सेवा भी आपको यहीं मिलेगी।












Leave a Reply