आर. के. जोशी
राजस्थान। चूरू संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश से जुड़े रेलवे सम्बन्धित विषयों पर की चर्चा विभिन्न मांगे उनके समक्ष रखीं। 🔹संसदीय क्षेत्र में कुछ नई ट्रेनों के संचालन, विस्तार एवं नियमित करने की मांग रखी, जो इस प्रकार हैं:-
▫️हनुमानगढ़ से जोधपुर वाया सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़
▫️हनुमानगढ़ से उदयपुर वाया सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, अजमेर
▫️दिल्ली सराय रोहिला-जोधपुर एक्सप्रेस (22421/22) का विस्तार गांधीधाम तक
▫️बांंद्रा-जम्मूतवी (19027/28) का नियमितीकरण
🔹इसके अलावा हनुमानगढ में नवनिर्मित वॉशिंग लाइन को शुरू करने के लिये कहा; ताकि क्षेत्र को लम्बी दूरी की और ट्रेनें मिल सकें।
🔹 रींगस से खाटूश्याम जी तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन को आगे बढ़ाकर जीण माता-सांगलिया धूणी- श्री सालासर बालाजी धाम-श्रीडूंगर बालाजी (द्रोण पर्वत)-सुजानगढ़-बीदासर-मुकाम धाम-देशनोक तक धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग रखी। इस मार्ग को रींगस से खाटू श्याम जी और फिर रशीदपुरा खोरी स्टेशन से सालासर धाम तक दो भागों में बनाने की बजाय खाटू श्याम जी से सीधा विस्तार देते हुए जीण माता-सांगलिया धूणी- श्री सालासर बालाजी धाम-श्रीडूंगर बालाजी (द्रोण पर्वत)-सुजानगढ़-बीदासर-मुकाम धाम-देशनोक तक के प्रौजेक्ट को स्वीकृति प्रदान कर डीपीआर तैयार करवाने के लिये कहा, ताकि इन धार्मिक स्थलों पर आने वाले करोड़ों श्रध्दालुओं को लाभ मिले।
🔹साथ ही सिरसा से सरदारशहर वाया नोहर; सादुलपुर से श्रीडूंगरगढ़ वाया तारानगर, सरदारशहर एवं सीकर से नोखा वाया सुजानगढ़ मार्ग का सर्वे करवाकर इन्हें स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि शीघ्र इनपर उचित कदम उठाया जायेगा।












Leave a Reply