डीएम ने श्रद्धालुओं तथा जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समय–समय पर स्वयं कर रहे कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर ले रहे व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रहे हैं। साथ ही वह कांवड़ियों के बीच पहुंच कर श्रद्धालुओं से सीधे वार्ता कर ले रहे व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं। वर्तमान में कांवड़ मेला क्षेत्र प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की कांवड़ियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डीएम मयूर दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात जवानों एवम् कर्मियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका भी सभी को ध्यान रखना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *