*राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को खड़खड़ी शमशान घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने उनके प्रार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विदाई दी गई*
*गार्ड ऑफ ऑनर एवं अंतिम सलामी देते हुए राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया दाह संस्कार*
* दिवाकर भट्ट के पुत्र ललित भट्ट ने उनके पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि दी*
*राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट की अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।*
अमित कुमार
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जनपद हरिद्वार सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश रखने का आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अंतिम विधाई दी। श्री भट्ट को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई तथा राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार खड़खड़ी शमशान घाट पर किया गया तथा श्री भट्ट को उनके पुत्र ललित भट्ट ने मुख्याग्नि दी।
इस अवसर पर दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट की अंतिम यात्रा में विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आम लोग शामिल हुए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद, विधायक मुन्ना सिंह चौहान,
जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व मंत्री मंत्री पार्षद नैथानी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी, दर्जधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व दर्जाधारी मंत्री पंकज सहगल, पूर्व दर्जधारी मंत्री महेंद्र प्रताप, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में जन समूह मौजूद रहा ।











Leave a Reply